फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद पति ने पैरवी न करने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय व नई मंडी पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जेल में बंद पति ने पैरवी न करने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला अपने भाइयों के साथ पति से जेल में मुलाकात करने गई थी। इसी दौरान पति ने तीन तलाक दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर की एक मुस्लिम बस्ती में रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय और नई मंडी कोतवाली में प्रार्थना दिया है। बताया कि उसकी शादी 17 साल पहले शामली के थाना झिंझाना के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। इसके बाद भी पति ने मुजफ्फरनगर निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली थी। कुछ माह पहले दूसरी पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने पति को पकड़ कर जेल भेज दिया था। तभी से वह जेल में बंद है। 26 अगस्त को वह अपने भाइयों के साथ जेल में बंद पति से मिलने गई थी। पति ने उस पर पैरवी न करने का आरोप लगाते हुए तीन तलाक दे दिया। धमकी दी कि जेल से बाहर आने के बाद यदि वह उसे घर पर मिली तो जान से मार देगा। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी का कहना हैं कि मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें