डीएवी कालेज में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित हॉकी मैच में विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हॉकी मैच में जयहिंद की टीम जीती
मुजफ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की याद में 14 वर्ष से कम आयु के बालकों का हॉकी मैच आयोजित किया गया। मैच में जयहिंद इंटर कॉलेज चरथावल की टीम विजयी रही।
हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार और हॉकी संघ के जिला सचिव अजय जैमनी ने किया। प्रथम मैच डीएवी इंटर और भागवंती इंटर कॉलेज के बीच हुआ। डीएवी की 4-0 से जीत हुई। दूसरा मैच जयहिंद और डीएवी की बी टीम के साथ हुआ, जिसमें चरथावल 2-0 से विजयी रहा। सेमीफाइनल बच्चू भाई एकेडमी और डीएवी इंटर के बीच हुआ। बच्चू भाई एकेडमी 4-2 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमी फाइनल जयहिंद और स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच हुआ, जिसमें जयहिंद ने 2-1 से जीत प्राप्त की। फाइनल मुकाबले में जयहिंद ने बच्चू भाई एकेडमी को 3-1 से पराजित किया। इस अवसर पर अजय जैमनी, यशपाल सिंह, रोशनलाल, रमेश चंद, श्रीचंद्र मणि, पवन कुमार, रेनू रानी, रामपाल, सुरेश खुराना, भावना मलिक, अंकुर बालियान आदि मौजूद रहे।