फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हिंडन नदी को स्वच्छ एवं अविरल बनाए जाने के को लेकर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जिले के उद्यमियों केे साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नदी में प्रदूषित जल को प्रवाहित न किया जाए।
विज्ञापन

हिंडन एवं उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त किये जाने एवं अविरल बनाये जाने को हिंडन एवं उसकी सहायक नदियों के कैचमेंट एरिया में स्थापित एवं संचालित वृहद् जल प्रदूषणकारी उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने बैठक की। बैठक में नदियों को प्रदूषण मुक्त किये जाने के संबंध में चर्चा की गयी। डीएम ने उद्योग प्रतिनिधियों को निर्देश दिये कि उद्योगों में स्थापित उत्प्रवाह शुद्धिकरण संयंत्र का संचालन एवं रखरखाव समुचित रूप से किया जाये। किसी भी दशा में अशुद्ध उत्प्रवाह को किसी नदी अथवा नाले में प्रवाहित न किया जाये। उद्योगों में वायु प्रदूषण संयंत्रों को भी समुचित रूप से संचालित किया जाये तथा ईंधन के रूप में किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग न किया जाये।
जिलाधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी निर्देश दिये गये कि उद्योगों के निरंतर निरीक्षण किये जाये तथा निरीक्षण में दोषी पाये जाने वाले उद्योगों के विरुद्ध अधिनियमों के अंतर्गत कार्यवाही की जाये। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा औद्योगिक नालों की स्थिति के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नाले में शुद्धिकृत उत्प्रवाह का निस्तारण मानकों के अनुरूप ही किया जाये तथा समय-समय पर नाले में जमा सिल्ट की सफाई करायी जाये। बैठक में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम अरविंद कुमार मिश्रा एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें