- होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में माइस्टरी ऑफ ग्रेज टीचिंग कार्यशाला का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शैक्षिक कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. रणवीर सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को नई शिक्षा नीति में होने वाले परिवर्तनों से अवगत कराया। विजय कुमार ने बताया कि संस्कारों की वजह से ही यह दुनिया टिकी हुई है। शिक्षक अपना प्रभाव छात्र-छात्राओं पर बनाए रखें, शिक्षक ही बच्चों में ऊर्जा संचालित करता है। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ाैदा में तीन दिवसीय माइस्टरी ऑफ ग्रेट टीचिंग कार्यशाला का समापन हुआ। अंतिम दिन मुख्य वक्ता रणवीर सिंह, विजय कुमार, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया और रीटा दहिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यशाला में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, फ्यूचर विजन पब्लिक स्कूल, जयभारत विद्या मंदिर, होली वे पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल समेत 11 विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
डॉ. कल्पना शर्मा ने कहा कि अध्यापक की इमोशन उसके लर्निंग से जुड़ी होती है। अधिवक्ता भुजेन्द्र कुमार ने कहा कि शिक्षक की गिनती सबसे अग्रणी लाइन में होती है, इसलिए उसकी जिम्मेदारी भी सबसे ज्यादा होती है। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवेन्द्र दहिया और अतिथियों ने कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल आर्य, रामपाल सिंह, सतेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, पंकज धीमान, कुलदीप सिवाच, प्रविता सिंह, तेजवीर सिंह, राकेश कुमार, महेशपाल सिंह मौजूद रहे।