फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: श्रेणी सुधार परीक्षा के लिए 791 छात्र-छात्राओं ने किया आवेदन

Sun, 02 Jul 2023 05:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 से 12 जुलाई तक होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई। जिले में 10 से 12 जुलाई तक प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा होगी। जबकि 10वीं की इंप्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा उन्हीं स्कूलों में होगी, जिसमें छात्र-छात्रा पढ़ते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अर्ह परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों को क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ द्वारा नियुक्त किया जाएगा। मुजफ्फरनगर में कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 10वीं के 365 और 12वीं के 426 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया। इन सभी परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट परीक्षा से पहले प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 10, 11 और 12 जुलाई को प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होंगे। इसके लिए छात्र-छात्राएं अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा के बाद प्रधानाचार्य को हाईस्कूल में आंतरिक मूल्यांकन के विषयवार अंकों की सूची और इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक परीक्षा प्राप्तांकों से संबंधित ओएमआर शीट को क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में 16 जुलाई तक उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें