फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पीएसी के प्लाटून कमांडर बने खानपुर के इशांत राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया सम्मानित
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। खानपुर गांव के किसान के बेटे इशांत राठी का चयन पीएसी में प्लाटून कमांडर के पद पर हुआ है। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन


खानपुर गांव के प्रगतिशील किसान प्रदीप राठी ने बताया कि उनके पुत्र की प्रारंभिक शिक्षा खतौली और उच्च शिक्षा मेरठ में हुई। पुलिस सेवा की परीक्षा में उसके हिस्से में कामयाबी आई। सहारनपुर मंडल के छह युवाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र देने के लिए लखनऊ बुलाया। इन छह युवाओं में पांच सहारनपुर के थे और मुजफ्फरनगर से अकेले इशांत राठी का चयन ही किया गया था। कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है। यूपी पुलिस की उप निरीक्षक परीक्षा में इशांत को कामयाबी मिली थी। उपलब्धि पर दादा करण सिंह, चाचा व खतौली चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक कुलदीप राठी, जोन इंचार्ज विनोद मलिक और संदीप मलिक ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें