फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुलिस के खिलाफ तहसील में गरजे रालोद-सपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख की नेम प्लेट और कार्यालय का ताला तोड़ने के विरोध में की महापंचायत
विज्ञापन

प्रशासन ने कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय मांगा, पंचायत ने पांच दिन का दिया



संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी की नेम प्लेट और कार्यालय का ताला तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके विरोध में रालोद और सपा नेताओं ने तहसील मुख्यालय पर महापंचायत की। इसमें पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय मांगा। गठबंधन नेताओं ने पंचायत की सहमति से प्रशासन को पांच दिन का समय दिया।
महापंचायत में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में नारी शक्ति ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के कार्यालय का ताला तोड़कर उन्हें अपमानित किया गया है। नारी के सम्मान को ठेस पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि भाजपा की सरकार में गुंडाराज कायम हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक और रालोद के क्षेत्रीय महासचिव अजीत राठी ने पुलिस की कार्यप्रणाली की निंदा की। सूचन पर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, सीओ बुढ़ाना विनय गौतम, इंस्पेक्टर संजीव दलाल और बुढ़ाना इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा महापंचायत में पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने बताया कि जिलाधिकारी ने इस प्रकरण की जांच खंड विकास अधिकारी को सौंपी है। उन्होंने गठबंधन नेताओं से जांच कर कार्रवाई करने के लिए तीन दिन का समय मांगा।
गठबंधन के नेताओं ने इस पर विचार विमर्श किया और प्रशासन को जांच कर कार्रवाई करने के लिए पांच दिन का समय दिया। रालोद जिलाध्यक्ष ने चेतावनी की कि यदि पांच दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता चौधरी महिपाल सिंह और संचालन बालकिशोर त्यागी ने किया।

महापंचायत में ये रहे मौजूद
महापंचायत में रालोद युवा के जिलाध्यक्ष विदित मलिक, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष रमेश काकड़ा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, सहकारी समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत, फुगाना के पूर्व प्रधान मोनू मलिक, चौधरी मुकेश मलिक, अनिल बालियान, सुबोध त्यागी, पूर्व विधायक नवाजिश अलाम, धर्मेंद्र तोमर, आजाद समाज पार्टी के अफजाल सिद्दीकी और सत्यपाल सहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसील के सामने लगा जाम
महापंचायत में शामिल होने के लिए गठबंधन नेता और कार्यकर्ता ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों से तहसील मुख्यालय पहुंचे। वाहनों के कारण तहसील के सामने मुख्य सड़क पर जाम लग गया। पुलिस प्रशासन को इस जाम को खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें