फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: अनैतिक संबंधों में बाधा बनने पर इरफान को मार डाला

Tue, 14 Feb 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भौरा कलां पुलिस की गिरफ्त में आये हत्यारोपी।
विज्ञापन
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। राजमिस्त्री इरफान की हत्या का कारण उसकी पत्नी और पत्नी के रिश्ते के मामा के बीच अनैतिक संबंध सामने आए हैं। हत्या में शामिल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी इरफान कई वर्षों से सिसौली में रहकर राज मिस्त्री का कार्य कर रहा था। तीन दिन पूर्व वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। गांव चिरौली निवासी उसके साले आस मोहम्मद ने इरफान की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इरफान के पिता अब्दुल गफूर ने गांव बेहड़ा सादात निवासी सुनील और गांव पीनना निवासी अनवर पर इरफान को बाइक पर बैठा कर ले जाने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण की धारा में तरमीम कर दोनों की तलाश शुरू की थी। सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूरा मामला खुलकर सामने आया। उसने बताया कि अनवर रिश्ते में इरफान की पत्नी का मामा है। दोनों के बीच अनैतिक संबंध हैं। दोस्ती होने के नाते उसने अनवर का साथ निभाया। दोनों इरफान को किनौनी में अपने परिचित सुधीर के खेत पर ले गए। वहां कोल्ड ड्र्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर इरफान को बेहोश कर दिया। इसके बाद सुधीर को दोनों ने पानी लाने और निगरानी के लिए बाहर भेज दिया। इस बीच इरफान की गला दबाकर और बलकटी से वार कर हत्या कर दी गई और शव वहीं खेत में दबा दिया।
विज्ञापन

सुधीर वापस लौटा तो उसने इरफान के बारे में पूछा तब सच पता चलने पर सुधीर मौके से भाग गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल से शव और बाइक बरामद की। दो आरोपी पकड़े लिए गए हैं। तीसरा मुख्य आरोपी अनवर फरार हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें