फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छह सचल दस्तों का गठन

Tue, 14 Feb 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में छह सचल दस्तों का गठन किया। कुल 75 परीक्षा केंद्रों पर सचल दल की टीम निरीक्षण करेगी। इसमें डीआईओएस, बीएसए और डायट प्राचार्य भी प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा शुरु होने में अब कुल दो दिन बाकी रह गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नकलविहिन और निष्पक्ष परीक्षा कराए जाने को कड़े इंतजाम किए है। ऐसे में जिले के कुल 75 परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के लिए छह सचल दस्तों का गठन किया।
विज्ञापन

जिसमें डीआईओएस गजेंद्र कुमार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य संजय रस्तौगी, राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार त्यागी, राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर के प्रधानाध्यापक ललित मोहन गुप्ता और राजकीय हाईस्कूल जटमुझेड़ा की प्रधानाध्यापिका नमिता को सचल दल का प्रभारी बनाया है। यह सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की तलाशी भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें