फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रंगोली में इकरा, मुस्कान को मिला पहला स्थान

Fri, 02 Feb 2024 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पटेल नगर स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में रंगोली सजाती छात्राएं वह
विज्ञापन
- जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में स्वीप योजना में रंगोली प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में सुपर स्वीप कार्य योजना में मतदाताओं को जागरूक करने को जनपद स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इकरा एवं मुस्कान अंसारी को प्रथम स्थान मिला।
जनपद के 11 विद्यालयों ने अपनी-अपनी टीम के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. महावीर सिंह ने मतदाता जागरूकता तथा निर्वाचन की लोकतंत्र में भूमिका विषय पर विचार रखे। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी गौरव कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। नायब तहसीलदार अमित कुमार, प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या राजेश कुमारी, सोहन पाल ने विचार रखे। संचालन जिला संयोजिका सुचित्रा सैनी ने किया। जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्य डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला एवं सुमित्रा सिंह प्रधानाचार्य नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज कार्यक्रम की नोडल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक डॉ. वेदपाल, बीनू पुंडीर ने सूक्ष्मता से छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई कृतियों का परीक्षण करते हुए शिक्षा सदन की छात्राओं कुमारी इकरा एवं कुमारी मुस्कान अंसारी को प्रथम स्थान दिया। जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्राओं निशा एवं स्नेहा को द्वितीय स्थान तथा एसडी कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी कि छात्राओं कुमारी कनिष्का को तृतीय स्थान प्रदान किया। विशिष्ट उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों तथा कला शिक्षक सुनील कुमार तथा एमएम इंटर कॉलेज के कला शिक्षक अनिल सैनी द्वारा बनाई गई भव्य कृति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। समस्त विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों द्वारा विद्यालय द्वारा मेडल व सर्टिफिकेट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें