फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन-जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन: जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा का कस्बे में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पंडित सुबोध शर्मा ने कहा कि कांग्रेस किसान आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करती है। उन्होंने भाजपा को भाईचारा खत्म करने वाली पार्टी बताया।
बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता मियां अब्बास अली खां के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में जिला प्रभारी सत्यकाम सैनी ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस के नेताओं का योगदान रहा था। उन्होंने कहा कि गांव कवाल दंगे के सहारे देश व प्रदेश में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई। यहीं से कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार को उखाड़ने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देशानुसार बूथ स्तर पर पार्टी अपना संगठन खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता दो महीने से सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। देश की सरकार गूंगी व बहरी हो चुकी है, उन्हें किसान का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है और किसान आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन पार्टी कर रही है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा एवं जिले के प्रभारी सत्यकाम सैनी का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें