बाइक चालकों का चालान किया
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र व अधिशासी अधिकारी ओमगिरि पुलिस बल व कर्मचारियों के साथ बुधवार को बाजार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी ने मास्क न पहनने तथा दुकान पर सैनिटाइजर न रखने वालों दुकानदारों से जुर्माना वसूला। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार मास्क लगाएंगे। साथ ही ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर रखेंगे। ऐसे न करने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने एक बाइक पर तीन युवकों के मिलने पर सभी दुपहिया वाहन चालकों का चालान किया।