फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान फार्म के लिए बैंक में लंबी लाइन

Tue, 29 Sep 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत में नामांकन के लिए चालान फीस जमा करने को लेकर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा रेलवे रोड पर लोगों की लंगी कतार लगी रही। चालान फीस जमा करने के लिए लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। बैंक अधिकारियों को भी चालान फीस जमा करने के लिए अलग से व्यवस्था करानी पड़ी।
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव को लेकर एसबीआई की मुख्य शाखा पर भी दिनभर नामांकन करने वालों और उनके समर्थकों की भीड़ रही। नामांकन से पहले चालान फीस जमा करना जरूरी है। चालान फीस जमा करने के लिए एसबीआई की मुख्य शाखा ही निर्धारित की गई है। बड़ी संख्या में चालान फार्म की फीस जमा होने के कारण बैंक के बाहर लंबी कतार लग गई।

बैंक अधिकारियों से चालान फीस जमा करने के लिए अलग से व्यवस्था की, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को घंटों लाईन में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ा।

चालान फीस जमा कराने को लेकर लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। चालान फीस समय पर जमा न होने के कारण पहले दिन काफी संख्या में प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सके। चालान फीस जमा न हो पाने के कारण बड़ी संख्या में प्रत्याशियों को निराशा भी हाथ लगी।
विज्ञापन


एकत्र भीड़ को पुलिस ने भगाया
मुजफ्फरनगर। नामांकन स्थल के बाहर एकत्र होने वाली भीड़ को पुलिस ने कई बार भगाया। नामांकन स्थल सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम के कार्यालय के बाहर दिन में कई बार भीड़ एकत्र हुई। पुलिस को कई बार भीड़ को वहां से भगाना पड़ा। पुलिस का प्रयास रहा कि एक स्थान पर भीड़ एकत्र न हो और व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें