फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों पर खर्च होने वाला पैसा जरूरत मंदों की सहायता में लगाएं: जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन की ओर से दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। परिषद के सदस्यों ने दीपावली पर पटाखे नहीं छोड़ने का संकल्प लिया। नई मंडी में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय चेयरमैन हर्षवर्धन जैन ने कहा कि पटाखों से हमारा पर्यावरण दूषित होता है और पैसा भी खर्च होता है। पशु और पक्षी भयभीत होते हैं। जितना पैसा हम पटाखों पर खर्च करते हैं, इतना पैसा जरूरतमंद लोगों की सहायता पर खर्च करें तो हमें पटाखे छोड़ने से ज्यादा आनंद आएगा। पर्यावरण और पशु-पक्षियों की भी रक्षा होगी। इस अवसर पर दीपावली पर गीत प्रतियोगिता और अन्य खेलों का आयोजन हुआ। परिषद अध्यक्ष राधेश्याम, सचिव ओपी शर्मा, कोषाध्यक्ष पीडी सिंघल, अशोक सिंघल, अखिल अग्रवाल ने सदस्यों को दीपावली के गिफ्ट वितरित किए। सुभाष कुमार, मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, नीरज सिंघल, मुकुल अग्रवाल, मनोज शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें