फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली गलौज को लेकर घर में घुसकर मारपीट, दो युवतियों सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। झबीरन गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर दो लोगों ने दो युवतियों सहित चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

झबीरन गांव निवासी माशूक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाला बिलाल अकारण उसके साथ गाली गलौज कर रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो वे नहीं माना। माशूक का आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने भाई आफताब को साथ लेकर घर में घुस गया तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं शोर की आवाज सुनकर बीच बचाव को आई बेटी निशांत अंजुम, भतीजी अकलिमा और बेटे मुनतिजर के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट की। आरोप यह भी है कि इस दौरान उक्त लोगों ने निशांत अंजुम के साथ अश्लील हरकतें भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा शीघ्र ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें