फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट का सर्वर डाउन नहीं हो पाए बैनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तहसील सदर में रजिस्ट्री कार्यालय के इंटरनेट का सरवर डाउन रहने से पूरे दिन बैनामे नहीं हो पाए। रजिस्ट्री कराने आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अब रजिस्ट्री को लेकर नई व्यवस्था की है। प्रदेश में किसी भी रजिस्ट्री कार्यालय से प्रदेश में कहीं की भी रजिस्ट्री की जा सकती है। जब से यह प्रक्रिया शुरू हुई है। रजिस्ट्री कार्यालयों में सर्वर डाउन की समस्या खड़ी हो गई है। प्रतिदिन लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ता है। सोमवार को सुबह ऑफिस खुलते ही सर्वर डाउन हो गया और पूरे दिन यही स्थिति रही। दो-चार बैनामे में बड़ी मुश्किल से हो पाए। रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों और दस्तावेज लेखकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बैनामा कराने आए सूरज ने बताया कि चार दिन से वह परेशान है, बैनामा नहीं हो पा रहा है।
सीएम को लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक सप्ताह इंटरनेट सर्वर डाउन की समस्या है। लोगों की रजिस्ट्री देरी से हो रही है। सरकार को भी राजस्व की हानि होती है। प्रदेश स्तर से इस समस्या को दूर कराने की कृपा करें।
विज्ञापन

समस्या ऊपर से ही है: पुनीत
एआईजी स्टांप पुनीत कुमार का कहना है कि कुछ दिन से समस्या बनी है। यह समस्या ऊपर से ही आ रही है। बीच-बीच में बंद की स्थिति है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें