फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शाहपुर कन्या इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करती छात? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर। महिला शक्ति केंद्र द्वारा स्थानीय शाहपुर कन्या इंटर कालेज में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गर्ल इफेक्ट ने भारत की लड़कियों के लिए पहला डिजिटल यूथ प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसे छा जा (आगे बढ़ो और सफल बनो) नाम दिया गया है। यह लड़कियों को उनके भविष्य को लेकर जरूरी निर्णय लेने में आवश्यक जानकारी प्रदान करता है। महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक रेनू सिंह ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। जिला समन्वयक शिवम ने बताया कि जनपद में महिला शक्ति केंद्र द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी कन्या सुमंगला योजना का भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कोच जीनत चौधरी, समाजसेवी संदीप बालियान, भाकियू ब्लाक अध्यक्ष विपिन बालियान, प्रधानाचार्या उषा अस्थाना, कन्या जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका फातिमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें