इंटरनेशनल कोच बसंत उपाध्याय द्रोण रत्न अवार्ड से सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में देवबंद के इंटरनेशनल कराटे कोच बसंत उपाध्याय को द्रोण रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
बसंत उपाध्याय ने बताया कि मार्शल आर्ट्स के प्रति सेवाभाव व खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाकर देश-प्रदेश व देश का नाम रोशन करने पर उन्हें द्रोण रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देशभर से भिन्न-भिन्न खेलों के 95 खिलाड़ियों व उनके गुरुओं का चयन प्रमाणपत्र चेक करने के बाद किया गया था। उक्त अवार्ड मुख्य अतिथि अल्फस स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी दिल्ली की वाइस चांसलर डॉ. अंजू भंडारी और विनोद वर्मा द्वारा दिया गया। बसंत उपाध्याय का देवबंद लौटने पर भव्य स्वागत किया। संवाद