फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बुढ़ाना मदरसे में IB और स्पेशल ब्रांच टीम की गहन जांच, आजाद और सुहैल के बारे में जुटाई जानकारी

Fri, 14 Nov 2025 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

अहमदाबाद में दो पूर्व छात्रों की गिरफ्तारी के बाद बुढ़ाना के दाऊद अरबिया दारुल उलूम अजीजिया मदरसे में आईबी, एलआईयू और स्पेशल ब्रांच ने पांच घंटे जांच की। टीमों ने रिकॉर्ड खंगाला, स्टाफ और बच्चों से पूछताछ की और कई दस्तावेज कब्जे में लिए। पुराने मामलों के संभावित लिंक भी तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन
बुढ़ाना। दाऊद  मदरसे में पूछताछ करती जांच एजेसी की टीम। स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में बुढ़ाना के दाऊद अरबिया दारुल उलूम अजीजिया मदरसे में पढ़े संदिग्ध आतंकी आजाद व सुहैल की गिरफ्तारी के बाद खुफिया विभाग की निगाहें बुढ़ाना पर टिकी हैं। गुरुवार को एलआईयू, आईबी व स्पेशल ब्रांच की टीम ने मदरसे में पहुंच कर जांच पड़ताल की और कुछ कागजात कब्जे में लिए है।
विज्ञापन

 

बुढ़ाना। दाऊद  मदरसे में पूछताछ करती जांच एजेसी की टीम। स्वयं

 

पांच दिन पहले गुजरात के अहमदाबाद में एटीएस की टीम ने संदिग्ध तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनसे हथियार भी बरामद हुए थे। इनमें शामली जनपद के झिंझाना का रहने वाला आजाद व लखीमपुर खीरी निवासी सुहैल भी शामिल था। इसके बाद से खुफिया विभाग की टीम की निगाहें बुढ़ाना क्षेत्र पर टिकी हैं।

इस मामले में कई टीमें जांच पड़ताल कर चुकी हैं। बृहस्पतिवार को जिले की एलआईयू व आईबी व स्पेशल ब्रांच की टीम बुढ़ाना पहुंची। तीनों टीमों ने दाऊद अरबिया दारुल उलूम अजीजिया मदरसे में पढ़ रहे बच्चों व मौलाना से बातचीत की। मदरसे का रिकार्ड खंगाला और रिकॉर्ड कब्जे में लिया।
 
विज्ञापन

यह दी जानकारी
मदरसा संचालक दाऊद ने आजाद व सुहैल के बारे में टीम को बताया कि शामली जनपद के झिंझाना का रहने वाला आजाद यहां पर कुरान शरीफ पढ़ने आया था। लॉकडाउन के दौरान वह यहां से चला गया था। उसका सभी रिकार्ड मदरसे में मौजूद है।

लखीमपुर खीरी निवासी मोहम्मद सुहैल कुछ समय पहले यहां आया था। वह कुरान शरीफ की पढ़ाई करता था। पिता के बीमार होने की बात कहकर वह 5 नवंबर को छुट्टी लेकर चला गया था। उन्होंने मदरसे के दोनों छात्रों के बारे में जानकारी दी। मदरसा संचालक ने दोनों आरोपियों के बारे में सभी रिकॉर्ड टीमों को सौंप दिया। टीम लगभग पांच घंटे की जांच पड़ताल करने के बाद लौट गई।

खुफिया टीम खंगाल रही पुराने मामले
संदिग्ध आतंकी आजाद व सुहैल के पकड़े जाने के बाद खुफिया तंत्र सक्रिय हुआ है। अब से पहले आतंकी गतिविधियों में पकड़े गए लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके पूर्व समय में सहयोगी रहे लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें