एटूजेड प्लांट को संचालित करने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने एटूजेड प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट मैनेजर केके तिवारी एवं अजय कुमार को शीघ्र ही प्लांट का संचालन करने के निर्देश दिए।
एटूजेड प्लांट पर ठेकेदार ने नई मशीनें लगाकर तैयार कर दी हैं। मशीनों पर पेंट का कार्य चल रहा है। प्लांट ठेकेदार ने बताया कि मशीनें चालू हैं। ठेकेदार ने मशीनों का ट्रायल करके भी दिखाया। इसके बाद ही चेयरपर्सन ने प्लांट मैनेजर को निर्देशित किया कि जल्द ही लैब का कार्य भी शुरू करें। सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर को प्लांट पर पड़े नियोजित वाहनों की तत्काल प्रभाव से नीलामी की कार्यवाही कराई जाए। इस दौरान अंजू अग्रवाल के साथ सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर, स्टेनो गोपाल त्यागी, प्लांट मैनेजर केके तिवारी एवं अजय कुमार मौजूद रहे।