फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारी एवं अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ठंडी वर्दी के लिए नकद 800-800 रुपये का वितरण कराया। इसके साथ ही पालिका के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर कर्मचारियों और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। टीओ और टीएस के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल चतुर्थ श्रेणी के 545 कर्मचारियों को ठंडी वर्दी के लिए नकद धनराशि का वितरण किया। इसके बाद पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया गया और संबंधित कर्मचारियों वह अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी को समयबद्घ पत्रावलियों का निस्तारण करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी कार्यालय अधीक्षक एवं एजेंडा लिपिक को निर्देश दिए कि यथाशीघ्र बोर्ड की बैठक आहूत की जानी है। इसके लिए एजेंडे का प्रारूप तेयार करते हुए अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करें। टीओ अरुण कुमार एवं टीएस आरडी पौडवाल अनुपस्थित मिले। उन्होंने दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश ऊंटवाल, महामंत्री राजू वैद्य, संरक्षक मदनलाल, सफाई नायक अनूप, कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें