फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ढाई हजार को भेजी किस्त, 700 को करना पड़ेगा इंतजार

Thu, 04 Jan 2024 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रहे पात्रों को राहत मिल गई है। ढाई हजार लाभार्थियों को तीसरी किस्त भेज दी गई है। लेकिन तकनीकी कारणों से अभी भी 700 लाभार्थियों को इंतजार करना पड़ेगा।
आवास योजना की किस्त लटके होने से लाभार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सर्द मौसम में अधूरे मकान के चलते पात्रों को किराए के मकान में रहना पड़ रहा था। किस्त मिलने के बाद अब पात्र अपने आवास का निर्माण कार्य करा सकेंगे। अपना घर पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है। उधर, खातों में तकनीकी कारणों से अब भी 700 लोगों की किस्त रोक दी गई है। जब तक खाते ठीक नहीं कराए जाएंगे, ऐसे लोगों को किस्त नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह जारी हुई है किस्त
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अभी तक पहली किस्त का लाभ 21,198, दूसरी किस्त का लाभ 19,888 और तीसरी किस्त का लाभ 17,241 लोगों को दिया जा चुका है। डूडा के परियोजना निदेशक वेदप्रकाश यादव का कहना है कि जिन लोगों की किस्त रुकी हुई है, उनके सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। प्रक्रिया पूरा कराकर शासन को नामों की सूची भेजी जाएगी। इसके बाद दूसरी और शेष तीसरी किस्त भी जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें