एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में एंटी क्रप्शन सहारनपुर की टीम ने भोपा थाने में तैनात दरोगा सुभाष चंद को साढ़े नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी दरोगा ने मुकदमे में चार्जशीट में धारा कम करने के नाम पर साढ़े नौ हजार रुपये वसूले थे। सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जानसठ थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी हिमांशु राठी ने बताया कि भोपा के गांव काजीखेड़ा निवासी उनके भांजे विनीत राठी के बेटे को पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया था। आरोप है कि शिकायत करने पर पड़ोसियों ने गाली-गलौज की, तब विनीत ने उनके दरवाजे में लात मार दी थी।