मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दरोगा अनुज कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 2019 में भोपा थाने की सीकरी चौकी पर दरोगा अजय तैनात था। जमीन के मामले की जांच के बहाने दरोगा का घर पर पहुंचा और पीड़िता को गाड़ी में बैठाकर ले गया और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी आरोप लगाया था कि जब वह कॉलेज में जाती थी तो वह रास्ते में ही गाड़ी लेकर खड़ा मिलता था। उसने दरोगा पर कई साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में दरोगा की तैनाती मुजफ्फरनगर से मेरठ हो गई थी। बचाव पक्ष की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई, जिस पर 18 जुलाई को सुनवाई होगी।