फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी स्वास्थ्य ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया 

Sun, 12 Jun 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते डीजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ पीआर मलिक ने जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केंद्र, महिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड और बाल नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए विभाग गंभीर है। पोषण पुनर्वास केंद्र पर सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन


डॉ पीआर मलिक दोपहर बाद सीधे जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करते हुए पाया कि कुपोषित बच्चों की संख्या काफी कम हैं। जिले में अति कुुपोषित बच्चों की संख्या काफी ज्यादा केंद्र पर कम होने पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कुपोषित बच्चों में कुपोषण दूर करने में लगी है। इसी के चलते पुनर्वास केंद्र बनाए गए हैं।

इन केंद्रों पर बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अति कुपोषित बच्चों को केंद्र पर लाकर उनका कुपोषण दूर करें। मलिक ने इसके बाद जिला महिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड और बाल नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूति कक्ष में मौजूद महिलाओं से बातचीत भी की। ये भी पूछा की रोगियों से पैसा तो नहीं लिया जा रहा है। उनके साथ सीएमओ डॉ सुबोध कुमार, सीएमएस डॉ पीके त्यागी, महिला सीएमएस डॉ अमिता गर्ग मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें