भोकरहेड़ी, ककरौली क्वारंटीन सेंटरों पर भोजन व्यवस्था व साफ-सफाई का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोजनालय और क्वारंटीन सेंटरों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। अपर जिलाधिकारी अमित कुमार बुधवार को बुढ़ाना पहुंचे। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र के उन्होंने कस्बे के क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों को कस्बे के क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया है। अधिकारियों ने प्रवासी मजदूरों से भोजन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया। अधिकारियों ने क्वारंटीन हुए प्रवासी मजदूरों के शौचालय व बाथरूम आदि का भी निरीक्षण किया। प्रशासन द्वारा कस्बे के सांवरिया स्वीट्स को क्वारंटीन हुए प्रवासी मजदूरों के भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है। अधिकारियों ने भोजनालय का भी निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता भी परखी गई। एडीएम अमित कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही मिला है।