रोडवेज बस स्टैडं पर बैठे विभिन्न राज्यों से गृह जनपद लौटे श्रमिक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
महाराष्ट्र से गृह जनपद लौटे 25 मजदूर
मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार को महाराष्ट्र प्रांत से 25 स्थानीय मजदूर रोडवेज बस के माध्यम से गृहजनपद लौट आए। रोडवेज बस स्टैंड पहुंचने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने टीम के साथ सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण और थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के बाद सभी मजदूरों को बस में बैठाकर उनके घर के नजदीकी क्वारंटीन केंद्रों पर भेज दिया गया है। वहां उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन होने के बाद उनके घर पर भेज दिया जाएगा।