फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के जुलूस की फायरिंग में मासूम को लगी गोली

Mon, 14 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में चुनाव में जीत के जुलूस में फायरिंग के दौरान रास्ते पर खेल रहा बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। आनन-फानन में लोग उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए। इस पर दौड़े अफसरों ने मामले की जानकारी ली। सीओ सूक्ष्म प्रकाश ने विजेता के खिलाफ बगैर अनुमति जुलूस निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद शहजाद अंसारी की पत्नी गुलशन को विजयी घोषित किया गया। कस्बे में ढोल-नगाड़ों के दौरान कस्बे में जुलूस निकाला गया। इस दौरान समर्थकों की बढ़ती तादाद के साथ ही हर्ष फायरिंग की जा रही थी। मेन बाजार में घर के सामने खेल रहे करीब 11 वर्षीय बच्चे को गोली लग गई। चीख के साथ शोर थम गया।

विजेता के समर्थक आनन-फानन में खून से लथपथ बच्चे को प्राइवेट अस्पताल में ले गए। घायल मासूम महताब का बेटा अल्ताफ है। घटना की सूचना पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। सीओ भोपा सूक्ष्म प्रकाश और थानाध्यक्ष प्रीतम सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। इससे पहले भीड़ छंट गई। पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


कुछ जिम्मेदार लोग बच्चे के घायल होने के मामले को दबाने में जुटे रहे। सीओ का कहना था कि जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया था। विजेता प्रत्याशी के खिलाफ बिना परमिशन जुलूस निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घायल बच्चे के परिजनों की तरफ से तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें