फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में ग्राहकों को उचित दूरी बनाने की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना/शाहपुर/खतौली। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बुढ़ाना में पैसे का लेनदेन करने आए ग्राहकों को उचित दूरी बनाने की जानकारी दी गई। कस्बे की स्टेट बैंक की शाखा में लेनदेन के लिए ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी है। शाखा प्रबंधक विकास श्रीवास्तव व समाजसेवी डॉ. राजीव कुमार ने बैंक के बाहर एकत्र होने वाले ग्राहकों को उचित दूरी बनाने की जानकारी दी। उन्होंने कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए उचित दूरी बनाकर व साबुन से हाथ धोकर ही बैंक में प्रवेश करने के बारे में बताया। ग्राहकों को धूप से बचाने के लिए बैंक के बाहर परिसर में ग्राहकों के लिए टेंट लगवाया गया। उधर, शाहपुर में जनधन खातों से धनराशि निकालने के लिए बैंकों के बाहर भारी भीड़ रही। इस दौरान बैंककर्मी व्यवस्था बनाने में जूझते नजर आए। ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस बनाने के साथ, उनके हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही शाखा में प्रवेश करने दिया गया। उधर, खतौली में भी लॉकडाउन के दौरान जनधन खातों में आई धनराशि निकालने के लिए बैंकों में भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें