राजकीय कालेज में मोदी किट कोविड-19 राहत सहायता के लिए बिना सोशल डिस्टेन्स के राशन पैक करते कर्मचा?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कोरोना की महामारी से बचाव के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। प्रशासन के जिम्मेदार लोग भी इसमें लापरवाही दिखा रहे हैं। जीआईसी में चल रहे राशन के पैकेट की पैकिंग कर रहे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं दिखे। इसे लेकर प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया जाना है। जीआईसी में इसकी पैकिंग का काम चल रहा है। इस काम में बड़ी संख्या में कर्मचारी लगाए गए हैं। शनिवार को ये कर्मचारी पैकिंग के दौरान एक ही जगह बैठे नजर आए। काम के दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया।