शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम में भाजपा चली गांव की ओर अब की बार 400 पार कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
क्षेत्र के गांव सोरम में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम भाजपा चली गांव की ओर अब की बार 400 पार में मुख्य अतिथि खतौली के पूर्व विधायक विक्रम सैनी रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों सहित सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं। भाजपा गांव के हितों को लेकर कार्य कर रही है। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समाज के लिए अच्छा कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम को भाजपा नेता रवि सैनी, चौधरी सत्यवीर सिंह सेक्रेटरी, देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह, ब्रह्म सिंह प्रजापति, बाबूराम, सुरेंद्र सिंह, मुशर्रफ व पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर सैनी, चौधरी वीरपाल सिंह, सतपाल सिंह, हरिओम सोम मौजूद रहे।