फोटो
छपार। बरला इंटर काॅलेज बरला में स्वच्छता पखवाड़ा व्यक्तिगत स्वच्छता के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य सुधीर त्यागी ने छात्र-छात्राओं को स्वयं की साफ-सफाई के विषय में बताया। अध्यापिका दीपांशी भारद्वाज ने स्वच्छता के फायदों के बारे में विस्तार से बताया। प्रवक्ता योगेश कुमार ने नैतिक मूल्यों पर बच्चों का ध्यान आकर्षित किया। प्रार्थना स्थल पर सभी छात्र-छात्राओं के नाखून, जूते मोजे, स्कूल ड्रेस, सही तरीके से कटे हुए बाल चेक किए गए। इस मौके पर मनोज सिंह, अमित कुमार, नरेंद्र कुमार, सतीश कुमार मौजूद रहे।