फोटो समाचार
जानसठ। कस्बे में भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव पर मंदिरों में भजन-कीर्तन कर भंडारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे के मोहल्ला मिश्रण स्थित देवी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव पर भंडारा हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिर को भव्य तरीके से सजाया। इस दौरान धर्मेंद्र सैनी, शुभम् कश्यप, अजय वर्मा, लवी, नितिन, बबलू कश्यप, छोटू, सभासद आशुतोष कंसल, विकास गुप्ता, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, सुशील कुमार मौजूद रहे।