जानसठ। सरस्वती इंटर कॉलेज में कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा की ओर से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने की। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर पीएस तिवारी ने फसल अवशेष प्रबंधन में प्रयुक्त होने वाली मशीनों के परिचालन के बारे में बताया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने फसल अवशेषों को जलाने से होने वाली वायु प्रदूषण और मृदा संरक्षण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। डॉक्टर सौम्या पांडे ने मत्स्य पालन, गृह वैज्ञानिक डॉक्टर पूजा ने महिला सशक्तिकरण एवं संतुलित पोषण के बारे में जानकारी दी। डॉ जितेंद्र आर्य ने छात्रों को प्रकृति खेती की कार्यविधि स्कोप और अवधारणा के बारे में बताया। वैकल्पिक कृषि पद्धति के माप में प्राकृतिक खेती के भविष्य व उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजीव कुमार ने किया। मोहम्मद अफजाल का सहयोग रहा।