फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की राजधानी सिसौली बंद रही

विज्ञापन
सिसौली का बंद पड़ा बाजार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू की राजधानी सिसौली में भारत बंद रहा सफल
विज्ञापन

भौराकलां/सिसौली (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की राजधानी सिसौली मंगलवार को बंद रही। किसानों के साथ दुकानदारों ने भी भारत बंद को सफल बनाया। यहां के कुछ किसानों ने अपने खेतों में काम किया तो कुछ ने लालूखेड़ी, शाहपुर आदि स्थानों पर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाया। शिक्षण संस्थान और व्यापारी सभी ने भारत बंद में किसानों का साथ दिया। व्यापारियों ने पूरी तरह बाजार बंद रखा। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी शाहपुर के आंदोलन में शामिल हुए।
सिसौली में मंगलवार को रोजाना वाली चहल पहल नहीं थी। किसान संगठनों के भारत बंद के आह्वान पर आज सिसौली पूरी तरह से बंद रही। कस्बे के किसान धरना, प्रदर्शन में भी शामिल हुए। इसके अलावा खेतों में गन्ना छिलाई कर पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था तथा खेतों में सिंचाई करते नजर आए। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कस्बा शाहपुर में भारत बंद के दौरान किए गए प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में उनके साथ सिसौली से काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया। शाम के समय वो अपने आवास पर आए। यहां पर वो कार्यकर्ताओं से पूरेे दिन की जानकारी लेेते रहे।
विज्ञापन

क्या कहते हैं किसान
- सिसौली के किसान हरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए।
- किसान मनोज सिंह ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस होना चाहिए।
भौराकलां के किसान जयदेव सिंह ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए बताया कि कानून से छोटे किसानों को नुकसान होगा।
- कपूरगढ़ के पूर्व प्रधान किसान चुन्नूलाल ने बंद के दौरान गेहूं की फसल में सिंचाई की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छोटे किसानों को बर्बाद करने पर तुली है
विज्ञापन

सरकार जिद पर अड़ी है:- टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार जिद पर अड़ी है। किसानों की समस्याओं के बारे में सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए। तीनों कृषि कानून, काले कानून हैं, इन्हें सरकार को वापस लेना चाहिए। यदि सरकार किसानों की हितैषी है तो एमएसपी को कानून बनाए, तभी किसानों का भला होगा।

मंगलवार को मुजफ्फरनगर के किसानों की राजधानी में किसानों के आंदोलन के समर्थन में सिसौली का बंद पड?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें