फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pakistan Tension: पाकिस्तान की गोलाबारी में मुजफ्फरनगर के ताऊ-भतीजी की मौत, राजौरी में हुआ हमला

Sat, 10 May 2025 01:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ा निवासी परिवार के लोग जम्मू कश्मीर के राजौरी में डेंटिंग पेंटिंग का काम करने गए थे। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में ताऊ और भतीजी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
साहिब की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में जिले के खाईखेड़ा गांव के रहने वाले साहिब और उसकी डेढ़ साल की भतीजी की मौत हो गई। दोनों चारपाई पर सोए हुए थे, हमला सुबह करीब पांच बजे हुआ। राजौरी से दोनों के शव रविवार को गांव पहुंचेंगे, जहां उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा। 
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ा में मृतकों का घर। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह पाकिस्तान की ओर से राजौरी में यह गोलाबारी की गई, जिसमें मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा का परिवार भी चपेट में आ गया। गांव के शाहिद के बेटे साहिब, तौहीद, वाजिद और आसिफ पिछले करीब 15 साल से राजौरी में रहकर डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते हैं। 

यह भी पढ़ें...
ये कैसे हिंदुस्तानी: पाकिस्तान के समर्थन में लगा रहे स्टेटस और नारे, पकड़े गए तो बोले-साहब माफी दे दो    

 
विज्ञापन

साहिब अपनी भतीजी के साथ चारपाई पर सोए थे। सुबह करीब पांच बजे पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। इस दौरान घर में सो रहे साहिब और उसकी भतीजी चपेट में आ गए और दोनों की जान चली गई।
कामिल ने बताया कि दोनों शवों को लेकर परिवार के सदस्य राजौरी से मुजफ्फरनगर के लिए चल पड़े हैं। रविवार सुबह तक गांव पहुंचेंगे, जिसके बाद यहां सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें