फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा इंडिया गठबंधन : शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा। गठबंधन के पास पीएम पद के लिए कई मजबूत चेहरे हैं। बसपा को गठबंधन में शामिल करने के सवाल पर कहा कि बसपा पहले भाजपा का साथ तो छोड़े।
शहर के रामपुरम स्थित सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर के आवास पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है। अपनी ही घोषणाओं को लागू न करके उनको भुलाकर दूसरी घोषणाएं कर देती है। भाजपा की घोषणाओं का जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में बड़ी ताकत के रूप में प्रदर्शन करेगी। इंडिया गठबंधन देश का मजबूत गठबंधन है और 2024 में भाजपा सरकार को हटाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 का जनादेश बिल्कुल अलग होगा। भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर लोकसभा चुनाव की मजबूत तैयारी करें, उनसे मिलने चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक, रालोद विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, कार्तिकेय राणा, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी, सपा नेता राकेश शर्मा, सतेंद्र बालियान निशांत मलिक, सपा नेता बॉबी त्यागी, सोमपाल सिंह भाटी, धर्मेन्द्र पंवार, पवन बंसल, शमशेर मलिक, सुखपाल सिंह, अमीर कासिम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें