फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोदी पर अभद्र टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पकिस्तान के झडें के चित्र को जलाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने टाउन हाल में विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तानी विदेशमंत्री बिलाल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला भी जलाया। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा कार्यकर्ता शनिवार दोपहर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में टाउन हाल में एकत्र हुए। राज्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को घेरने में असफल रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने न्यूयार्क में एक प्रेस कांफ्रेंस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की है। इसे बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद सभी कार्यकर्ता ने हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। झांसी की रानी चौक पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुटटो का पुतला फूंका। यहां से सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। पाकिस्तान के झंडे का प्रतीक चिह्न जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, विक्रम सैनी, प्रमोद उटवाल, सपना कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, सतपाल पाल, यशपाल पंवार, रूपेंद्र सैनी, सुधीर सैनी, जगदीश पांचाल, सुखदर्शन बेदी, श्रीमोहन तायल, मनोज गुर्जर, श्रीभगवान शर्मा, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।

नगर के टाउनहाल में पाकिस्तान के विदेश मंत्री की खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा राज्यमंत्री व पार्टी ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के टाउनहाल रोउ पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूकंते भाजपाई।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें