फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - यूरिक एसिड बढ़ना व कैल्शियम की कमी दर्द का बड़ा कारण

Wed, 31 Jan 2024 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। आजकल के खराब खान-पान और दिनचर्या के कारण लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में हाथ-पैर और जोड़ों में दर्द आम हो गया है। इसका सबसे बड़ा कारण यूरिक एसिड बढ़ना और कैल्शियम का कम होना है।

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय की ओपीडी में अधिक संख्या में दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें कम उम्र के युवाओं की संख्या भी अधिक है। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ लोगों में पोस्ट फीवर की वजह से यह दर्द होता है तो अधिकांश में यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से भी यह दर्द होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. उमंग सिंघल का कहना है कि जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक हो जाती है और कैल्शियम कम हो जाता है तो दर्द होने लगता है। इसके अलावा विटामिन की कमी होती है। युवाओं में देखा गया है कि उन्हें घर के खाने से ज्यादा बाहर का खाना पसंद होता है। वह फास्टफूड और जंक फूड का सेवन अधिक करते हैं, इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन नहीं मिल पाती है। पानी कम पीने की वजह से भी यूरिक एसिड बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में रोजाना 150 से अधिक मरीज दर्द की शिकायत लेकर पहुंचते है। उन्होंने दवा देने के साथ-साथ सही खान-पान की सलाह दी जाती है। इसी के साथ योग करने से भी काफी आराम मिलता है।
वासु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें