मंसूरपुर। मंसूरपुर शुगर मिल में आयकर विभाग की जांच पांचवें दिन भी जारी रही। बुधवार को दिल्ली से अधिकारियों व कर्मचारियों की 35 सदस्यीय टीम शुगर मिल में पहुंच कर मिल अधिकारियों को कार्यालय में बैठा लिया था। डयूटी पर आने वाले सभी कर्मचारियों को भी वापस भेज दिया गया था। मिल के चारों गेट बंद कर वहां सीआरपीएफ के जवानों को बैठा दिया था। मिल में पेराई भी बंद कर दी थी। शनिवार को पेराई शुरू की गई। टीम को जांच करते हुए रविवार को पांच दिन हो गए हैैं। अभी टीम की कार्रवाई चल रही हैै। टीम ने किसानों से भी कई प्रकार जानकारी जुटाई हैं, जिस कारण किसानों में अनेक प्रकार की चर्चा होने लगी हैं।