फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिला चिकित्सालय में आधुनिक लॉन्ड्री का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में एक आधुनिक लॉन्ड्री का उद्घाटन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजय वर्मा ने इसका उद्घाटन किया। इस लॉन्ड्री में प्रतिदिन 150 से 200 मैली चादरें धोई जा सकेंगी।
विज्ञापन

पहले अस्पताल में मरीजों के लिए प्रतिदिन 150 से अधिक चादरों की धुलाई ठेके पर कराई जाती थी। अब शासन की ओर से यह जिम्मेदारी जॉनी केयर नामक कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी ने जिला चिकित्सालय में औद्योगिक धुलाई मशीन स्थापित की है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वर्मा ने कहा कि उन्हें आशा है कि आधुनिक मशीनों में धुली चादरों से मरीजों को लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ परामर्शदाता योगेन्द्र त्रिखा, जावेद हुसैन, नीरज, पीके चतुर्वेदी, उमंग, फैसल सिद्दीकी, फार्मासिस्ट अनिल कुमार और मो. हारून सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कंपनी समन्वयक अभय गुप्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें