फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों में पथराव, फायरिंग

Fri, 13 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गोवर्धन पूजा पर बच्चों द्वारा पटाखे छुड़ाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और उनमें जमकर जमकर पथराव व फायरिंग शुरू हो गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से तीन महिलाओं सहित 18 लोग पथराव व गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सीओ डीके मित्तल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को बमुश्किल समझा-बुझाकर मामला शांत किया। गांव में तनाव के मद्देनजर पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर रात को एडीएम मनोज सिंह व एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने गांव की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


गांव भैंसी में बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे गोवर्धन की पूजा के बाद तीन बच्चे गांव निवासी इदरीश के मकान के सामने पटाखे छुड़ाने लगे। आरोप है कि इदरीश के परिवार वालों ने तीनों बच्चों को धमका दिया। इसी बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने मकानों पर पथराव शुरू कर दिया।

इसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलनी शुरू हो गईं। इस घटना को लेकर गांव में तनाव फैल गया। हमले में पथराव व गोली के छर्रे लगने से दोनों पक्षों की ओर से नकुल, राहुल, ब्रजेश, महिला बीना, ब्रजेश पत्नी रवि और दूसरे पक्ष से रुखसाना, फरमान, सलमान, सलीम, नूर मोहम्मद, शहजाद, नसीम, अनीस, इमरान, इस्लामू, आरिफ, शहजाद व नसीम घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर सीओ डीके मित्तल गांव में पहुंचे। सीओ ने दोनों पक्षों को बमुश्किल समझा-बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रशासन ने तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। सूचना मिलने पर एडीएम मनोज सिंह व एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता तथा एसडीएम डा. वैभव शर्मा ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से अमन चैन बनाने की अपील की। इन अधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल भी पूछा। फिलहाल में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें