देवबंद। जड़ोदाजट्ट गांव में खेत की डोल के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जड़ोदाजट्ट निवासी रामभूल व शिवकुमार पक्ष के बीच डोल को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरें पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रामभूल ने शिवकुमार व उसके पुत्र विकास पर उनके खेत की डोल काटकर अपने खेत में मिलाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पिता-पुत्र ने उस पर लाठी-डंडों से हमला दिया। मारपीट में उसके अलावा पुत्र विशाल व अनमोल भी घायल हो गया। वहीं, शिवकुमार पक्ष ने रामभूल व उसके पुत्रों पर उनके खेत में लगे नींबू सहित दूसरी फसलों के पेड़ों को काटने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जब उसका भाई उसे बचाने को आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।