फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: देवबंद में शादी के पवित्र बंधन में बंधे 38 जोड़े

विज्ञापन
देवबंद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में नवदंपती को आशीर्वाद देते अतिथि - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
शादी के बंधन में बंधे 38 जोड़े
विज्ञापन

देवबंद। देवबंद में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 38 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इनमें 33 जोड़ों की हिंदू रीति रिवाज और 5 जोड़ों की इस्लाम धर्म की परंपराओं के अनुसार शादियां संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये शादी अनुदान के रूप में जोडे़ की शादी पर खर्च किए गए हैं। इनमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में जमा करवा दिए गए हैं। जबकि 10 हजार रुपये का घरेलू सामान व छह हजार रुपये खाने आदि पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के योजनाओं को संचालित कर पात्र लोगों को सीधे लाभ पहुंचा रही है। संचालन ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार धीमान ने किया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी ललित कुमार, उपेंद्र सिंह, अनिल कुमार, आशु शर्मा, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह, देवबंद देहात अध्यक्ष सोनित कश्यप, तलहेड़ी मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, मोहित, देवेंद्र सिंह राणा, ऋषिपाल, मोती प्रधान व बाबर अली आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में नवदंपती को उपहार भेंट करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनि?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें