फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जानसठ तहसील में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते कमिशनर व डीएम।
विज्ञापन
27 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तहसील जानसठ में डीएम नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।इसमें 27 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। दस्तावेज लेखक संघ ने एडीएम से सीट आवंटित करने की मांग की।
विज्ञापन

दस्तावेज लेखक संघ जिला सचिव विनय शर्मा के नेतृत्व में दस्तावेज लेखक प्रवेश कुमार बड़ोदिया, चतर पाल सिंह, नित्या सिंह, इंतजार जिया उलाहक आदि ने एडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हाईवे का निर्माण होने के कारण उनके चेंबर टूट गए हैं। इसके कारण उन्हें कार्य करने में बाधा आ रही है। उन्होंने कही अन्य स्थान पर चेंबर बनाने के लिए जगह दिलाने की मांग की। इसके अलावा अन्य विभागों की भी शिकायतें आई। इस दौरान मुख्य रूप से एसडीएम अभिषेक कुमार, तहसीलदार संजय सिंह, नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह, सीओ शकील अहमद, बीडीओ अक्सीर खान आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें