मुजफ्फरनगर। सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी में शुक्रवार को चेंकिग की गई। पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड से संदिग्ध वस्तुओं को चेक किया।
कचहरी में बाहर से आने जाने वालों के बारे में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और तलाशी जानकारी ली गई। सीओ सिटी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कचहरी में चेकिंग की।
डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन की गई। इस दौरान कचहरी में संदिग्ध लोगों को पूछताछ के बाद जाने दिया गया। कई जगह खड़े मिले वाहनों के संबंध में पूछा गया।
वकीलों के पास आए लोगों की खोजबीन की। कचहरी के मेन गेट से लेकर कोर्ट परिसर तक दिनभर निगरानी रखी गई। पुलिस ने कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने की बात कही है।