फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे लिपिक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को लिपिक का शव सड़क पर पड़ा मिला, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। निकाय चुनाव की ड्यूटी से लौटते समय बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार कॉलेज लिपिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस को लिपिक का शव सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खतौली क्षेत्र के गांव रुकनपुर निवासी सुशील कुमार (52) खतौली के ही कबूल कन्या इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर नियुक्त थे। बृहस्पतिवार को जानसठ में निकाय चुनाव में उनकी ड्यूटी खंड विकास कार्यालय के मतदान केंद्र के बूथ संख्या नौ पर थी। मतदान संपन्न होने के बाद वे देर रात बाइक से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ-खतौली मार्ग पर गांव मकसूदाबाद के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को उनका शव सड़क पर पड़ा हुआ मिला।
पुलिस ने मृतक की जेब से मिली आईडी से परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल में पहुंचे। हादसे से परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें