फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना और चरथावल में पुरुषों पर भारी पड़ी आधी आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना और चरथावल में पुरुषों पर भारी पड़ी आधी आबादी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मतदान के दिन इस बार महिलाएं कई जगह पुरुष मतदाताओं पर भारी पड़ी। बुढ़ाना और चरथावल विधानसभा में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। पुरुषों ने जिले में कुल 66.92 प्रतिशत और महिलाओं ने 66.54 प्रतिशत किया। जिले में कुल मतदान 66.74 प्रतिशत रहा।
जिले में इस बार पुरुष और महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत लगभग बराबर रहा। दो विधानसभा बुढाना और चरथावल ऐसी हैं जिनमें महिलाओं का मत प्रतिशत अधिक रहा। चार विधानसभा सीटो पर पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत अधिक रहा। बुढाना में पुरुषों ने 67.44 पतिशत वोट डाले, महिलाओं ने 68.07 प्रतिशत मतदान किया। चरथावल में पुरुषों ने 66.77 प्रतिशत और महिलाओं ने 67.38 प्रतिशत मतदान किया। जिले में सबसे ज्यादा मतदान खतौली विधानसभा में 69.65 प्रतिशत हुआ। सबसे कम मतदान 62.29 प्रतिशत मुजफ्फरनगर शहर सीट पर हुआ।
विज्ञापन

विधानसभा कुल वोट पड़े वोट प्रतिशत
शहर : 358305 224248 62.59
बुढाना: 375471 254288 67.73
चरथावल: 330178 221382 67.05
खतौली: 317212 220926 69.65
मीरापुर: 314587 215955 68.65
पुरकाजी: 328528 214185 65.20
खतौली सबसे आगे और शहर सबसे पीछे
दिलचस्प बात यह है कि सदर सीट पर सबसे कम 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर पुरुषों ने 63.27 और महिलाओं ने 61.82 प्रतिशत मतदान किया। खतौली विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 69.65 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुषों ने 70.06 और महिलाओं ने 69.18 प्रतिशत मतदान किया।
विज्ञापन

सात मंगलामुखी ने किया मतदान
मुजफ्फरगनर। जिले की छह विधानसभा सीटों पर 131 वोट थर्ड जेंडर के हैं, इनमें से केवल सात ने ही अपने मत का प्रयोग किया है। शहर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 43 थर्ड जेंडर है, इनमें से केवल तीन ने ही अपना मतदान किया है। मीरापुर में 16 वोट हैं, जिनमें से केवल दो ने ही वोट डाला। खतौली में 19 वोट है, इनमें एक ने वोट डाला। पुरकाजी में थर्ड जेंडर के 28 वोट हैं, इनमें भी एक ने ही वोट डाला है। चरथावल में 18 और बुढाना में सात वोट है, दोनों जगह एक वोट भी नहीं डाला गया। मंगलामुखी ने कुल 5.34 प्रतिशत मतदान किया।
इस तरह रहा पुरुष और महिला प्रतिशत
विधानसभा पुरुष महिला
बुढ़ाना 67.44 68.07
चरथावल 66.77 67.38
पुरकाजी 65.56 64.79
मुजफ्फरनगर 63.27 61.82
खतौली 70.06 69.18
मीरापुर 68.90 68.36
कुल 66.92 66.54
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें