संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। हापुड़ से आए श्रद्धालुओं ने शुकतीर्थ गंगा में पितृ विसर्जन किया। इस मौके नगर के मंदिरों के दर्शन कर संतों से आशीर्वाद लिया। भागवत कथा को सुन धर्म लाभ उठाया।
रविवार सुबह हापुड़ से आए दर्जनों श्रद्धालुओं ने गंगा की अविरल धारा में स्नान करके पितरों की आत्मिक शांति के लिए तर्पण किया। श्री श्यामा श्याम सेवा समिति हापुड़ के आचार्य पंडित अनिल शर्मा के साथ शुकतीर्थ गंगा घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने शुकतीर्थ गंगा में स्नान करके पितरों की आत्मिक शांति के लिए गंगा घाट पर पूजा अर्चना की। पितृ तर्पण कराकर तिल, जौं, चावल, मिष्ठान, दूध आदि का दान किया। इस मौके पर मंगू त्यागी, लोकेश शर्मा, जगमोहन गुप्ता, राकेश कुमार, राजेन्द्र शर्मा, देवेश सिब्बल, प्रेम बंसल, शिवकुमार, डॉक्टर मदन, प्रमोद आदि उपस्थित रहे। गरीब असहाय महिला पुरुष के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।