फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाजपा नेता के गोदाम से पकड़ा अवैध पटाखों का जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। पुलिस को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग के गोदाम पर देर शाम छापेमारी की कार्रवाई में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण मिला। चरथावल और छपार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने पटाखों का भरकर थाने में लाया गया। व्यापारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। भाजपा नेता देर रात तक थाने में मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देश पर कस्बे में पुलिस बल बृहस्पतिवार शाम को भाजपा नेता के गोदाम पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। सीओ सदर सुनील कुमार की मौजूदगी में पुलिसकर्मी पटाखों की गणना करने में जुटे रहे।
इसी बीच भनक लगने पर बाजार कलां एवं बस स्टैंड से भारी संख्या में व्यापारी एवं भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने त्योहार के दिनों में पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। जिपं सदस्य प्रतिनिधि डॉ. विपिन त्यागी, नामित सभासद प्रशांत त्यागी, पंकज कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिथुन त्यागी, व्यापारी नेता संदीप कंसल, विपिन कुमार, अनमोल कंसल, रविकांत त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जांच अधिकारी थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि भाजपा नेता के गोदाम से बरामद पटाखों की सूची तैयार करने के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें